Breaking News

दुल्हनिया की विदाई के बीच ठांय-ठांय : मामूली सी बात को लेकर हो गया विवाद, एक पक्ष ने चला दी गोली, फिर जो हुआ…

चंदौली. इलिया थाना क्षेत्र स्थित रोहाखी गांव में मंगलवार रात एक लड़की की बिदाई के दौरान विवाद हो गया. इस दौरान अचानक गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार आधी रात को लड़की की विदाई हो रही थी. इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई. विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई. गोली चलने की सूचना मिलते ही इलिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गोली चलने की पुष्टि की और एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंभू गुप्ता के रूप में हुई है, जो शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक खाली खोखा बरामद किया है. पुलिस शंभू गुप्ता के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. इलिया थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

OnePlus का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन सस्ता, ₹24,999 में 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

नई दिल्ली। अमेजन पर इन दिनों OnePlus के दमदार बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन पर शानदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *