रायपुर में दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, AQI 1,513 तक पहुंचा; पटाखों के धुएं से बिगड़ी हवा

रायपुर। दीपावली पर रोशनी और खुशियों के बीच राजधानी रायपुर की आबोहवा पटाखों के धुएं से जहरीली हो गई। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ उठे धुएं ने शहर की हवा को इस कदर प्रदूषित कर दिया कि, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का आंकड़ा बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर की देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर रायपुर का AQI 1,513 दर्ज किया गया। प्रदूषण का यह स्तर राजधानी की हवा की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

आतिशबाजी के बाद बिगड़े हालात
दीपावली की रात राजधानी में जमकर पटाखे फोड़े गए। आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं और हवा में घुले सूक्ष्म प्रदूषक कण वातावरण में फैल गए। इसका असर देर रात वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में भी दिखाई दिया। AQI का 1,513 तक पहुंचना शहरवासियों के लिए चिंता का विषय है। त्योहार के उत्साह के बीच प्रदूषण ने पर्यावरण और स्वच्छ हवा की जरूरत को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है प्रदूषण
हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए ऐसी स्थिति अधिक जोखिम भरी हो सकती है। दीपावली खुशियों, रौशनी और उल्लास का त्योहार है, लेकिन आतिशबाजी के बाद रायपुर की हवा की बिगड़ी स्थिति ने एक बार फिर पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना स्किन के लिए कितना सुरक्षित? ज्यादा गर्म पानी से बढ़ सकती है खुजली और रूखापन

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में गर्म पानी से नहाना किसे अच्छा नहीं लगता! ठंड के मौसम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *