बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जानिए कब और कैसे हुआ हादसा
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों की पहचान निहारिका ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव उम्र 16 साल, रामचंद्र ध्रुव उम्र 39 साल और टोमेश ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव उम्र 12 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण के रहने वाले थे।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि परिवार पैसा निकालने बलौदाबाजार पोस्ट ऑफिस आए हुए थे और एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX6011 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक ही परिवार के 03 लोगों की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल बलौदाबाजार में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए लाया गया है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter