राजिम के पास महानदी में समाई कार, दीपावली मनाने जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राजिम। दीपावली की रात राजिम इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। कार महानदी पर बने एनीकट में गिर गई। रायपुर में निवासरत परिवार दीपावली की खुशियां बांटने अपने पैतृक निवास ग्राम पसौद जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने पसौद आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे महानदी पर बने टीला एनीकट में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।

परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
नवापारा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुई शिष्टाचार भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *