Jabalpur: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी, रिटायर्ड फौजी ही निकला ठग

Jabalpur: हर युवा की ख्वाहिश होती है कि वह भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करे, लेकिन कुछ शख्स इसी भावना का फायदा उठाकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने 12 से ज्यादा युवाओं को आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है और यह ठगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि सेना से ही रिटायर्ड जवान है.

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
बेरोजगार युवाओं की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 45 रुपए ठगे जाने की शिकायत पर मिलिट्री इंटेलीजेंस ने सेना के रिटायर्ड जवान राजेश कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है. जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के मढ़ई निवासी राजेश कुमार राजभर को जब गिरफ्तार किया तो उसके पास सेना के विभिन्न ऑफिस के ज्वाइनिंग लेटर बरामद हुए हैं.

कैसे झांसे में युवाओं को फंसाता था आरोपी?
जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी साल 2013 से 2016 तक मिलिट्री अस्पताल जबलपुर में नायक के पद पर पदस्थ था और यहीं से रिटायर्ड हुआ. रिटायरमेंट के बाद उसने कई बेरोजगारों से ठगी की. वह बेरोजगारों को मेडिकल कराने के नाम पर मिलिट्री अस्पताल लेकर जाता था और उन्हें बताता था कि उसकी सेना के बड़े अधिकारियों से सेटिंग है और वह उनकी नौकरी लगवा देगा. उसकी जान पहचान और रुतबा देखकर बेरोजगार उसके झांसे में आ जाते थे और मोटी रकम दे देते थे.

मिलट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों द्वारा आरोपी से सघन पूछताछ किए जाने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. आरोपी राजेश कुमार द्वारा बेरोजगारों से रकम लेने के बाद आर्मी से जुड़े कई संस्थाओं के फर्जी नियुक्ति पत्र युवाओं को थमा दिए जाते थे. मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा पीड़ितों और आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेजों को पुलिस को सौंपा गया है. इसमें हेडक्वॉर्टर एरिया जबलपुर चिकित्सा शाखा कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल जबलपुर,506 आर्मी बेस वर्कशॉप कर्नल हेडक्वार्टर एमपी एरिया के जॉइनिंग लेटर भी शामिल है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *