साय कैबिनेट विस्तार, गजेंद्र, खुशवंत और राजेश बनेंगे मंत्री, राजभवन में राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, इंडिया राइटर्स ने तीन मंत्रियों के शपथ की खबर सबसे पहले ब्रेक की थी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी अटकलों के बाद आखिरकार विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। बुधवार को सुबह 10:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है। जिसमें तीन भाजपा विधायक मंत्री पद की शपथ लेेंगेे।

उल्लेखनीय है कि इंडिया राइटर्स ने तीन मंत्रियों के शपथ की खबर ब्रेक की थी उनमें यहीं नाम की जानकारी सबसे पहले दी थी। साथ ही दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री के तौर पर शपथ लेने की जानकारी भी दी थी। शपथ का समय तय होने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज में तीन नए मंत्रियों के लिए तीन नए वाहन तैयार कर लिए गए हैं। सूत्र बताते है कि मंत्री पद की शपथ लेने वाले तीनों विधायकों को भी आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विदेश दौरे के पहले मंत्रिमंडल विस्तार
दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। सीएम के विदेश दौरे पर जाने के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरे करने की तैयारी चल रही थी। 21 की उम्र में पार्षद बने गजेंद्र, दुर्ग की गलियों में पले-बढ़े गजेंद्र यादव का जन्म 15 जून 1978 को हुआ। उनके पिता बिसराराम यादव राष्ट्रीय स्वयं संघ से आते हैं।

संघ के कई उच्च पदों पर वे आसीन रहे। वे राज्य मुख्य आयुक्त स्काऊट -गाइड रह चुके हैं। मुकुंद भवन कचहरी वार्ड उनका निवास रहा। पांचवीं तक की पढ़ाई उन्होंने मारवाड़ी स्कूल से की। मिडिल और हायर सेकंडरी की पढ़ाई मल्टीपरपस स्कूल से की। इसके बाद की पढ़ाई साइंस कॉलेज से की। 1999 में गजेंद्र यादव सबसे कम उम्र के पार्षद चुनकर आए। उन्होंने महज 21 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़ा और पांच बार के पार्षद व पूर्व उपमहापौर रहे खेमलाल सिन्हा को हराया। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में हुए विधानसभा में पहली बार विधायक बने।

सिंहदेव को 94 वोट से हराया था राजेश ने
राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से भाजपा के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को 94 वोटों से हराया। 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2023 में पहली बार विधायक बने। राजेश अग्रवाल व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। शुरुआती शिक्षा भोपाल में हुई। उनके पिता का नाम चांदीराम अग्रवाल है। राजेश अग्रवाल के पास कुल 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सतनामी समाज के धर्मगुरु और प्रमुख नेता हैं गुरु खुशवंत
गुरु खुशवंत साहेब आरंग से भाजपा के विधायक हैं। 2023 में मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराकर विधायक बने। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल। उनकी सतनामी समाज में गहरी पकड़ है। वे सतनामी समाज के धर्मगुरु और प्रमुख नेता हैं। गुरु खुशवंत साहेब ने की है एमटेक की पढ़ाई की है। वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं।

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन, जानें इनकी मांगें

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *