रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, एसीबी ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोरमी: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही. लोरमी क्षेत्र में बिलासपुर एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जगदलपुर में भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, पाली गांव के उपभोक्ता नंदकुमार साहू के घर का कनेक्शन काटने की धमकी देकर बिजली विभाग के अधिकारी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. इसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने बिजली विभाग कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

भ्रष्टाचार करने वालों को इस बात की भी तनिक परवाह नहीं कि वे किस इलाके में पदस्थ हैं, कहां काम कर रहे हैं. शायद सीधे तौर पर सरकार को चुनौती देकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में विश्वास रखते हैं. तभी तो केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव का भी डर जूनियर इंजीनियर को नहीं रहा, लेकिन भ्रष्टाचारियों को याद रहे कि सरकार हर जगह से नजर रख रही है. गलत किए तो बचेंगे नहीं.

EE को दो लाख रुपए रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
जगदलपुर में भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारी अजय कुमार ने निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में ठेकेदार से दो लाख रुपए एडवांस की मांग की थी.

जानकारी के अनुसार ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद तय समय और तारीख के हिसाब से ठेकेदार ने शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अभियंता के सरकारी आवास में उसे रकम सौंपी, वैसे ही एसीबी की टीम ने अभियंता को मौके पर रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *