Breaking News

छत्तीसगढ़ के लिए खुला 6 लाख करोड़ की संभावनाओं का खुला दरवाजा, CM साय ने बताया कितनी है तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा कर दिल्ली लौट आए हैं. 10 दिनों के विदेश दौरे से दिल्ली लौटने के बाद CM साय ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान CM विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हालिया जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा. यह निवेश न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे बताया कि हमारी हाल की जापान यात्रा ने छत्तीसगढ़ को इस दिशा में सीधे तौर पर जोड़ने का काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी जी की दूर दृष्टि और नेतृत्व लगातार हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा दे रहे हैं. ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन लगाया गया, जिसे 24 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा. इस पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी गई, सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के ऐतिहासिक जुड़ाव को प्रस्तुत किया गया और ढोकरा कला, कोसा जैसे छत्तीसगढ़ के अनूठे हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किए गए.

नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर खोले हैं और आने वाले समय में इन प्रयासों का लाभ राज्य की जनता को सीधे मिलेगा.

10 दिनों के विदेश दौरे से लौटे CM साय
CM विष्णु देव साय 21 अगस्त को विदेश दौरे पर रवाना हुए थे. 10 दिनों बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे से लौट आए हैं. उनका यह दौरा कई मायनों में प्रदेश के लिए बेहद खास रहा.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *