ग्वालियर के युवक से रेवाड़ी में लूटपाट:बदमाशों ने पीटकर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर किए, जेब से कैश भी निकाला

रेवाड़ी में एक निजी कंपनी के हेल्पर से 3 बदमाशों ने मारपीट कर कैश और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने बावल थाना पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित औमप्रकाश ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बीजासेन गांव का रहने वाला है और बावल की एक कंपनी में हेल्पर की नौकरी करता है। 30 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे वह रेलवे पुल के नीचे से गुटखा खरीदकर लौट रहा था। तभी 3 युवकों ने उसे आवाज लगाकर बुलाया और जब वह उनके पास गया तो तीनों ने उसे मारपीट करते हुए स्टेडियम ले गए।

स्टेडियम ले जाकर छीने रुपए
बावल स्टेडियम में ले जाकर तीनों युवकों ने मेरे मोबाइल से 1 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। उसके बाद मेरी पेंट की जेब से 6300 रुपए निकाल लिए। जाते समय बदमाश मेरा मोबाइल भी छीन ले गए। मेरा मोबाइल कुछ दूरी पर ही फैंक कर भाग गए। जिसके बाद मैंने फोन क पुलिस को घटना की सूचना दी।

SI बोले- बदमाशों की तलाश चल रही है
रेवाड़ी बावल थाना के जांच अधिकारी SI अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट कर कैश छीनने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। युवकों की पहचान के लिए आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं।

Check Also

रीवा का वर्ल्ड फेमस ‘सुंदरजा’ बना ग्लोबल ब्रांड! विदेशों में बढ़ी डिमांड, अबूधाबी जाएगी आम की एक खेप

Rewa Sunderja Mango: मध्य प्रदेश के रीवा जिले का सुंदरजा आम अब देश के अलावा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *