Breaking News

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर का सहयोगी गिरफ्तार, NIA ने अब तक 7 आरोपियों को पकड़ा

NIA Terror Shelter Case Delhi: दिल्ली आतंकी बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है. आतंकी उमर उन नबी को विस्फोट से ठीक पहले शरण देने के आरोप में फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दिल्ली ब्लास्ट मामले का यह सातवां आरोपी है, जिसे एनआईए ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी 6 लोगों को NIA ने गिरफ्तार किया था.

NIA के अनुसार, आरोपी की पहचान सोयब के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद के धौज का रहने वाला है. जांच से पता चला है कि उसने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट से पहले आतंकवादी उमर को सभी जरूरी चीजें पहुंचाने में मदद किया था. इस विस्फोट में कई लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

Check Also

Dhanbad News: विदेश भागने की तैयारी में था प्रिंस खान का भाई बंटी! कोलकाता से पुलिस ने दबोचा, जाली पासपोर्ट की जांच तेज

धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर जांच कर रही धनबाद पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *