Breaking News

दुर्ग में 1700 वाहनों की होगी नीलामी:थानों में 40 हजार वाहन खड़े, एक महीने में दावा नहीं आने पर होगी कार्रवाई

दुर्ग जिले के थानों में चोरी, दुर्घटना और तस्करी के मामलों में जब्त किए गए करीब 40 हजार वाहन खड़े हैं। इनमें दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हैं। थानों में खड़े ये वाहन जंग खाकर कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले के थानों में रखी करीब 1700 गाड़ियों की पहचान कर ली गई है। इनमें कुछ लावारिस हैं और कुछ मुकदमों में जब्त हैं। पुलिस ने 28 पुलिस एक्ट के तहत एसडीएम कोर्ट में इन वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की है।

गाड़ी छुड़ाने नहीं आते मालिक
वाहन मालिक छुड़ाने की प्रक्रिया की जटिलता के कारण सामने नहीं आते। कई गाड़ियां मुकदमों में फंसी हैं। इनकी नीलामी न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव है। थानों में खड़े वाहनों से जगह की कमी हो रही है। साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

पुलिस ने नीलामी के लिए इश्तहार जारी कर दिया है। एक महीने में दावा नहीं आने पर वाहनों की नीलामी कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया से थानों में जगह खाली होगी। पुलिसिंग में सुधार आएगा। नीलामी से सरकार को राजस्व मिलेगा। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। साथ ही नारकोटिक्स और गौ-तस्करी में जब्त गाड़ियों के निराकरण की कार्रवाई भी चल रही है।

थानों में कबाड़ बन चुके वाहनों का समाधान नीलामी ही है। यदि यह प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से जारी रही तो पुलिस को जगह और संसाधन दोनों मिलेंगे और गाड़ियां भी बेकार नहीं जाएंगी।

Check Also

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! बिलासपुर में 542 महिलाएं अपात्र, सरकारी खजाने से गई रकम की अब होगी वसूली

बिलासपुर. महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी सहायता लेने वाली महिलाओं की पात्रता की जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *