LPG Crisis: एमपी में दिख रहा इजरायल-ईरान युद्ध का असर, भोपाल में गैस सिलेंडर के लिए जंग जैसे हालात

LPG Crisis: इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है. राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस को लेकर जंग जैसे हालात बन गए हैं. गैस सिलेंडर की बुकिंग इतनी तेजी से हो रही है कि हालात यह हैं कि एक सेकंड में करीब 5 हजार तक बुकिंग दर्ज की जा रही हैं.

गैस एजेंसियों का सर्वर ठप
अचानक बढ़ी भारी बुकिंग के कारण गैस एजेंसियों का सर्वर भी बार-बार ठप हो रहा है. लोग लगातार गैस सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर पर दबाव इतना ज्यादा है कि कई बार बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है.

होटल-रेस्‍टोरेंट में एक दो दिन का स्‍टॉक
स्थिति यह है कि राजधानी के रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के पास अब केवल दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है. यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में खाने-पीने के कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है.

वहीं हालात को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता और भी बढ़ गई है, क्योंकि उनका पूरा कामकाज गैस सिलेंडर पर ही निर्भर है.

इंदौर में 25 दिन के अंतराल में मिलेगा सिलेंडर
इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति जारी रहेगी, लेकिन उनके लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है और अब नया सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिलेगा.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *