Breaking News

सड़क पर दौड़ी मौत: रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, 3 युवकों की थम गई सांसें

शाहजहांपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बुधवार सुबह रोडवेज बस और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बस और कार की आमने सामने टक्कर
यह पूरा मामला जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार सुबह बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी मोड़ के पहले एक तेज रफ्तार बस और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कार सवार 30 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय ऋषभ और 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। तीनों युवक लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के मुड़ा खालसा अमीन नगर के निवासी थे। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

Check Also

शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन! UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, 80+ FIR और 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां

गृह मंत्रालय ने शहज़ाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *