CG News: छत्तीसगढ़ का 93 साल पुराना स्कूल, जहां विधायक से लेकर कई पुलिस अफसरों ने की है पढ़ाई

CG News: कांकेर जिला मुख्यालय में स्थित नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल की शुरुआत 1932 में हुई थी. इस स्कूल को आज 93 साल हो चुके हैं और इतने सालों में इस स्कूल से ऐसे होनहार निकले जिन्होंने क्षेत्र का अलग-अलग भूमिका में रहते हुए प्रतिनिधित्व किया.

कांकेर जिला मुख्यालय में संचालित इस स्कूल से विधायक, सांसद, आईएएस, जिला पंचायत अध्यक्ष और एएसपी पढ़ाई कर चुके है. इसके अलावा भी समाज में मुकाम हासिल करने वाले पद्मश्री जैसे कई लोगों ने पढ़ाई की है.

छत्तीसगढ़ का 93 साल पुराना स्कूल
स्कूल के भूतपूर्व शिक्षक व प्रिसिंपल पृथ्वीराज गोलछा ने बताया कि, इस स्कूल में अभिवजीत मध्यप्रदेश के समय मे मंत्री रहे शिव नेताम, अरविंद नेताम, जैसे बड़े नेता पढ़े है. यही नही चार बार सांसद रहे सोहन पोटाई ने भी यही शिक्षा ग्रहण किया है.

जहां विधायक से लेकर कई पुलिस अफसरों ने की है पढ़ाई
इसके अलावा आईएसएस रहे शिशुपाल शोरी. आईपीएस अजीत ठाकुर, एसपी अकबर कोर्राम, आईएएस हरेश मंडावी अभी वर्तमान में जिला पंचयात सीईओ कांकेर है उन्होंने ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की है. आगे बताते है स्व: मनोज मंडावी ने भी यही से शिक्षा ग्रहण किया है. इसके अलावा समाजिक क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वाले पद्मश्री अजय मंडावी ने भी यही से शिक्षा ग्रहण किया है. यही नही पदम पुन्नालाल बख्शी प्रसिद्ध हिंदी निबंधकार और साहित्यकार थे. जिन्होंने नरहरदेव हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं दी थी.

आज इन दिग्गज राजनेताओ और प्रशासनिक सेवा में काम करने वाले लोगो को पढ़ाने वाले शिक्षक नही रहे है, लेकिन आज भी पृथ्वीराज गोलछा जैसे शिक्षक बचे हुए है जो उन दिनों को याद करते है और कहते है बहुत से ऐसे शिक्षक है जो शिक्षा जगत के लिए यह शिक्षक प्रेरणादायक साबित हुए है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *