Breaking News

CG DEO Notice: छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी, हुई बड़ी लापरवाही

रायपुर: CG DEO Notice: छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों बजट सत्र जारी हैं। आज राज्य का 2024-25 सत्र का मुख्य बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वही इससे पहले इस पूरे सत्र को लेकर अफसरों द्वारा बड़ी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया हैं।

CG DEO Notice: दरअसल प्रदेश के चार जिलों के शिक्षा अधिकारियों को सख्त नोटिस थमाया गया हैं। इनमें बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ के डीईओ शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का जवाब प्रेषित नहीं किया गया था। सभी एजुकेशन अफसरों को यह नोटिस संयुक्त संचालक की तरफ से जारी किया गया हैं। सभी से 3 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब माँगा गया हैं। अफसरों पर बरती गई इस सख्ती से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *