Breaking News

इंदौर हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान: ​​​​​​​इंदौर पुलिस कमिश्नर को किया तलब; 23 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

इंदौर में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक करीब एक किलोमीटर तक कई लोगों और वाहनों को कुचला, टक्कर मार दी। शहर के एयरपोर्ट रोड पर हुए इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

12 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने सुमोटो लेते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर को तलब किया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में इंदौर पुलिस कमिश्नर वर्चुअली हाजिर हों और यह बताएं कि शहर में नो-एंट्री रहते हुए ट्रक कैसे घुस गया। हाईकोर्ट ने मामले पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 23 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *