Breaking News

मैहर में मौत बनकर आई स्कॉर्पियो! बाइक को सामने से मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी. बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद से स्कॉर्पियो सवार लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?
नेशनल हाईवे 30 पर मैहर-रीवा मार्ग पर तमस नदी पुल पर रविवार रात करीब 10.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया. मैहर से रीवा की ओर जा रही बाइक को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे फोर व्हीलर के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने इस हादसे की खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. दोनों घायलों को मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर्स ने दोनों को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतकों की पहचान
हादसे में मारे गए दो युवकों में से एक की पहचान हो सकी है. एक युवक जिसकी पहचान हुई है, उसका नाम सुजीत कोल (32 साल) है. वह सतना जिला के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मौहारी सेमरिया गांव का रहने वाल था. अब तक दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी जुटाई जा रही
जिस स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी थी, उसका गाड़ी नंबर नंबर UP 37 F 9818 है. हादसे के बाद से स्कॉर्पियो सवार फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

Check Also

7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर तटरक्षक बल की ऐतिहासिक चढ़ाई, पहली बार 7,000 मीटर से ऊंची चोटी फतह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *