Breaking News

टीम इंडिया की ट्रॉफी ‘चुराकर’ ले गए मोहसिन नकवी, BCCI ने लताड़ा, अब बड़े एक्शन की तैयारी

Asia Cup 2025: कल एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब जीत लिया. इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया. जिसके बाद नकवी टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने साथ ही लेकर चले गए. अब बीसीसीआई नबंवर में होने वाली आईसीसी मीटिंग में पीसीबी चीफ के खिलाफ विरोध जताएगा.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी की नकवी के इस कदम पर बीसीसीआई विरोध जताएगा. सैकिया ने कहा, “नवंबर में दुबई में आईसीसी का सम्मेलन है. अगले सम्मेलन में, हम एसीसी अध्यक्ष के कृत्य के खिलाफ एक बहुत ही गंभीर और कड़ा विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं.”

मोहसिन नकवी से नहीं लेंगे ट्रॉफी
सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम के ट्रॉफी न लेने पर कहा, “भारत एक देश के साथ युद्ध लड़ रहा है और उस देश के एक नेता को हमें ट्रॉफी सौंपनी थी… हम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो उस देश का प्रतिनिधित्व करता है जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. इसलिए हमने वह ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह सज्जन ट्रॉफी और पदक, जो हमारे देश को दिए जाने हैं, अपने होटल के कमरे में ले जाएँगे.

उन्होंने आगे कहा, “यह बिल्कुल अप्रत्याशित है, और हमें उम्मीद है कि उनकी सद्बुद्धि काम करेगी, और वे जल्द से जल्द ट्रॉफी भारत वापस भेज देंगे, जिससे नैतिकता की कुछ झलक मिलेगी. कम से कम हम उनसे यही उम्मीद तो कर रहे हैं. हम आज के पुरस्कार वितरण समारोह में उस सज्जन के व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएँगे.”

Check Also

Delhi Illegal Firecracker Factory: गोकलपुरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 34 किलो विस्फोटक पाउडर के साथ 3 गिरफ्तार

Delhi Illegal Firecracker Factory: दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *