Breaking News

Biranpur Murder Case: बिरनपुर हत्याकांड राजनीतिक साजिश नहीं थी…CBI की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Biranpur Murder Case: छत्तीसगढ़ के चर्चित बिरनपुर हत्याकांड में CBI लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच CBI ने बिरनपुर हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिसमें 18 आरोपितों के खिलाफ ये चार्जशीट पेश कर किया गया है. जिसमें CBI ने खुलासा किया कि बिरनपुर हत्याकांड राजनीतिक साजिश नहीं थी.

बिरनपुर हत्याकांड राजनीतिक साजिश नहीं थी
बिरनपुर हत्याकांड को लेकर CBI ने जांच पूरी कर कोर्ट में 18 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है. हत्याकांड में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ने जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनका कहीं भी जिक्र नहीं है. इसके साथ ही CBI ने साफ किया कि ये राजनीतिक साजिश नहीं थी.

CBI की चार्जशीट में हुए कई खुलासे
CBI ने इस मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं. चार्जशीट में सीबीआई ने कहीं भी अंजोर यदु के नाम की भूमिका का जिक्र नहीं किया है, जबकि विधायक ईश्वर साहू लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि अंजोर यदु की भूमिका के कारण ही यह हत्याकांड हुआ था.

क्या था बिरनपुर हत्याकांड?
बता दें कि 8 अप्रैल 2023 को साजा विधानसभा के अंतर्गत बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया, जिससे यह मामला और गरमा गया. बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई. इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव बिरनपुर खार में मिले. उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठी थी. किंतु प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए सीबीआई जांच की मांग को एक सिरे से खारिज कर दी थी.

विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं बिरनपुर मामले में CBI की चार्जशीट को लेकर कहा कि CBI पर कम से कम कांग्रेस का विश्वास तो बढ़ा. 5 साल CBI को बैन रखा अब उनका विश्वास जाग गया. CBI ने एक बिंदु पर ही जांच की है. जो गांव वालों के तर्क बिंदु है उस पर CBI की जांच नहीं हुई है.

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *