Breaking News

MP News: यासीन मछली का गुर्गा राजगढ़ से गिरफ्तार, 85 हजार की एमडी ड्रग्स के साथ डीलिंग के लिए गया था

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस ने यासीन मछली के गुर्गे ड्रग्स तस्कर सनब्बर को राजगढ़ से गिरफ्तार किया है. यासीन की गिरफ्तारी 22 जुलाई 2025 को हुई थी. उसके बाद से पेडलर के तौर पर सनब्बर का नाम सामने आ रहा था. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

85 हजार की ड्रग्स बरामद
दरअसल, सनब्बर भोपाल के ऐशबाग इलाके का रहने वाला है. आरोपी राजगढ़ ट्रक की डिलीवरी देने गया था. मुखबिर की जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 85 हजार रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की.

सारंगपुर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शख्स गोल्डन कलर की कार के साथ तारागंज रोड पर खड़ा है और उसके पास एमडी ड्रग्स भी है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना नाम सनब्बर अंसारी बताया जो ऐशबाग के बोगदापुल बाग फरहद अफजा निवासी होना बताया.

सनब्बर के भाई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
सनब्बर पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी मछली गैंग का अहम सदस्य है. उसके भाई शाकिर को हाल ही में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Check Also

1 August Rule Change: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंकिंग से लेकर Tatkal Ticket तक जानें क्या-क्या हुए बदलाव

1 August Rule Change: आज यानी 1 अगस्त 2026 से देशभर में कई ऐसे नियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *