CG News: कलश विसर्जन यात्रा में झूपने लगे भोजराज नाग, सांसद पर सवार हुईं देवी, मां का लिया आशीर्वाद

नवरात्रि में दुर्गा नवमी पर ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग एवं क्षेत्र के दीवान, पुजारी सहित भारी संख्या में नगरवासी शामिल हुए. इस दौरान सांसद भोजराज नाग पर देवी सवार हुई, जिसके बाद वे झूपने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

कलश विसर्जन यात्रा में सांसद पर सवार हुईं देवी
अंतागढ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जो भारत देश के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं, कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग की जो नवरात्र के पावन अवसर पर कलस यात्रा पर अपने गृह स्थान अंतागढ के मां आमाबुदिन सीतला मंदिर पहुंचे. जहां सांसद नाग पर देवी सवार हुई और झुपने लगे जिसे देखने भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

यात्रा में झूपने लगे भोजराज नाग
खुले बाल और धोती पहन कर झूमता हुआ ये शख्स कोई आम आदमी नही है. ये है कांकेर लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद भोजराज नाग. दरअसल आज अंतागढ़ स्थित गांव की शीतला माता मंदिर में कलश विसर्जन किया जा रहा है. जहां पूरे नगर में रखे कलश को मां आमाबुदिन शीतला मंदिर प्रांगण से जोगीधारा नदी में विसर्जित किया जाता है. जिसके लिए कलश यात्रा निकाली जाती है. वही सांसद भोजराज नाग प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा में शमिल हुए.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *