भारत का होगा PoK! जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिया ‘वचन’, जानिए थल सेना प्रमुख ने कब और क्यों कही ये बात…

चित्रकूट. थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्वामी रामभद्राचार्य से दीक्षा लेकर बड़ा वचन दे दिया है. स्वामी रामभद्राचार्य ने गुरू दक्षिणा के रूप में PoK मांगा है. जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि निश्चित रूप से यह दक्षिणा मुझे मिलेगी. इस बात की जानकारी खुद स्वामी रामभद्राचार्य ने दी है.

बता दें कि थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने तुलसीपीठ पहुंचकर स्वामी रामभद्राचार्य से दीक्षा ली. इस अवसर पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे. जिसे लेकर स्वामी रामभद्राचार्य का बयान सामने आया है. रामभद्राचार्य ने कहा कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुझसे उसी मंत्र की दीक्षा ली जो माता सीता ने लंका विजय से पूर्व वीर हनुमान को दी थी. उन्होंने कहा कि ‘मैंने उनसे पीओके की दक्षिणा मांगी जो पाक अधिकृत है और हमें मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह दक्षिणा मुझे मिलेगी.’

इस अवसर पर रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख को ‘विजयी सेना प्रमुख’ की संज्ञा दी और कहा कि उन्हें सम्मानित करते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है. उन्होंने पाकिस्तान को भी अप्रत्यक्ष संदेश दिया- बोले कि क्या कुत्ते की पूंछ कभी सीधी होती है? अब यदि आतंकी हमले होंगे तो वह नक्शे से मिट जाएगा.

आतंकवाद पर जीरो टॉलेरेंस की नीति अपनाते हुए भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान से सिर्फ PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) खाली करने पर बात होगी. MEA(भारतीय विदेश मंत्रालय) की ओर से की गई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि आतंक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है.

Check Also

तेल लेने गया ‘बाबा’ का जीरो टॉलरेंस! जमीन पैमाइश के लिए किसान से कानूनगो ने ली रिश्वत, सुशासन राज में ऐसे ही होता है काम?

कुशीनगर. जनपद के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग एक बार फिर विवादों में घिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *