Breaking News

JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चिराग के दावे वाली 4 सीटों पर भी उतारे कैंडिडेट

JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जेडीयू की पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह का भी नाम है. 57 उम्मीदवारों की लिस्ट में जेडीयू ने उन चार सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिन पर चिराग पासवान दावा ठोक रहे थे. जेडीयू ने पहले ही साफ कर दिया था कि इन सीटों पर पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी.

चिराग के दावे वाली 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
जदयू ने सोनबरसा से रत्नेश सादा को टिकट दिया है. एकमा से धुमल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद को टिकट दिया गया है जबकि राजगीर से कौशल किशोर को टिकट दिया गया है. इन चारों सीटों पर चिराग पासवान दावा कर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने पहले ही इन चारों सीटों पर सिंबल बांट दिए थे और अब उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है.

मोकामा से अनंत सिंह को टिकट
मोकामा की सीट से अनंत सिंह का नाम भी है, जिन्होंने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया था और दावा किया था कि वे इस सीट से एक लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे. जेडीयू की लिस्ट में नालंदा से पार्टी ने श्रवण कुमार को उम्मीदवार बनाया है. हरणौत से हरिनारायण सिंह और फुलवारी से श्याम रजक चुनाव लडे़ंगे. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के मुताबिक, एनडीए के सभी सहयोगी दलों की सहमति के बाद जेडीयू की पहली लिस्ट जारी की गई है. सीएम नीतीश कुमार गुरुवार से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.

Check Also

Delhi Illegal Firecracker Factory: गोकलपुरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 34 किलो विस्फोटक पाउडर के साथ 3 गिरफ्तार

Delhi Illegal Firecracker Factory: दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *