Breaking News

किराएदार ने की थी मकान मालिक के घर चोरी: छत्तीसगढ़ से आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख के जेवर समेत कैश बरामद

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि किराएदार ने ही मकान मालिक के घर चोरी की थी। कैश समेत सोने और चांदी के जेवर पार किए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दरअसल, गोरखपुर थाना क्षेत्र में 19 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के निखिल सेठिया ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी यहां पर किराए में रहता था। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।

पुलिस ने चोरी किए हुए 41 लाख के जेवर बरामद कर लिए हैं। जिसमें 61 हजार कैश, 30 तोला सोने, 715 ग्राम चांदी के जेवर और एक मोबाइल शामिल है। आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार हुआ है।

Check Also

2.20 करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार नहीं, सरेंडर करने पहुंचा पुलिस के पास! बंगाल में किया आत्मसमर्पण

Naxalite Surrender: पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य और देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *