Breaking News

रायपुर में सिंधी काउंसिल का स्वास्थ्य शिविर 7 सितंबर को:फ्री हेल्थ कैंप में जांच के साथ एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह, पोस्टर का हुआ विमोचन

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से 7 सितंबर 2025 (रविवार) को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आम नागरिकों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। इस शिविर का आयोजन सिंधी काउंसिल द्वारा सिंधु डॉक्टर फोरम के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन सीनियर डॉक्टर डॉ. संदीप दवे के हाथों किया गया।

पोस्टर विमोचन के मौके पर डॉ. मंडरिया, डॉ. विनोद आहूजा, डॉ. अजीत शदाणी, डॉ. एन.डी. गजवानी, डॉ. प्रकाश कटारिया सहित कई प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे।

इसके अलावा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, उपाध्यक्ष नितिन कृष्णानी, चंदर देवानी और महेश खिलनानी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Check Also

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, ओपी चौधरी ने पांच जिलों की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर, 9 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *