बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था! कोरिया में एम्बुलेंस और सही इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बदहाली की तस्वीर सामने आई है. जिसने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है. वहीं ताजा मामला छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले से लगे कोरिया का है, जहां सही समय पर एंबुलेंस और इलाज नहीं मिलने की वजह से मासूम बच्चे की मौत हो गई.

एम्बुलेंस और सही इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत
परिजनों ने आरोप लगाया है कि बैकुंठपुर जिला अस्पताल में सही उपचार नहीं मिलने और एम्बुलेंस सही समय पर उपलब्ध नहीं होने से मासूम की मौत हो गई है. दरअसल कोरिया जिले के सलका की रहने वाली मासूम तीन दिन से सर्दी-खांसी से पीड़ित थी. जिसको परिजनों ने इलाज के लिए बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन मासूम को सही उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन मासूम को लेकर लगभग ढेड़ घण्टों तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे. जिसकी वजह से उस मासूम की तबियत और बिगड़ गई. इस दौरान जब परिजनों को एम्बुलेंस मिला तो परिजन उसे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज लेकर निकले लेकिन उसी समय रास्ते में सूरजपुर पहुंचते ही मासूम की तबियत ज्यादा खराब हो गई. जिसके बाद परिजन उसे सूरजपुर के जिला अस्पताल लेकर आये. जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Check Also

Raipur News: गौ रक्षा के लिए नगर निगम का घेराव! साधु-संतों, गौठान संचालकों और किन्नर अखाड़े ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ रक्षा की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *