1 फंदे से 2 जिंदगी तबाहः पहले भाभी ने लगाई फांसी, फिर देवर ने भी दी जान, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

बरेली. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां देवर-भाभी ने एक ही कमरे में और एक ही फंदे से लटककर जान दे दी. देवर ने भाभी की मौत के 7 घंटे बाद जिंदगी को अलविदा कहते हुए फांसी लगाई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. दोनों की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसका जवाब खाकी खोज रही है.

बता दें कि पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोकनगर का है. गुरुवार की सुबह सोनी (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी. सोनी के मौत के गम में डूबे परिवार को 7 घंटे बाद डबला झटका लगा. सोनी के देवर अंकित (25) ने भी उसी कमरे में और उसी फंदे से लटकर जान दे दी. जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है.

प्रारंभिक जांच में पड़ोसियों से पुलिस को पता चला है कि किसी बात को लेकर देवर अंकित और भाभी सोनी के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. जिसे लेकर अंकित दुखी और परेशान था. मौत के बाद अंकित शाम में उसी कमरे में गया, जहां उसकी भाभी ने जान दी थी. जहां अंकित ने शराब पी और फिर उसी फंदे से लटक गया. लोगों का कहना है कि बीवी की मौत के बाद से अंकित मानसिक रूप से ठीक नहीं था. उसका इलाज चल रहा था. लोगों का कहना है कि अंकित को कभी भी और किसी भी बात पर गुस्सा आ जाता था. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

Motihari Crime News: 125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख का इनाम, 7 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति!

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *