विदिशा में इनकम टैक्स की बड़ी रेड: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के भाई के ठिकानों पर दबिश, जांच पड़ताल जारी…

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर दबिश दी गई है। किसी को भी गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। दिलीप बिल्डकॉन वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि का भाई हैं। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

विदिशा में शुक्रवार को आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर के शेरपुरा स्थित समाधान अपार्टमेंट में इनकम टैक्स की टीम ने अचानक छापा मारा। मिली जानकारी के अनुसार, यह रेड जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई और प्रतिष्ठित ठेकेदार दिलीप रघुवंशी के कार्यालय पर की गई है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के मुताबिक, टीम ठेकेदार के वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन के रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। फिलहाल, आईटी विभाग की ओर से इस छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *