Chhattisgarh Ration KYC: 4 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों ने नहीं कराया E-KYC, रोका गया राशन दुकानों का स्टॉक

CG Ration Card News: छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर है. अब तक प्रदेश भर में कई राशन कार्डधारकों ने सत्यापन यानी KYC नहीं कराया है. ऐसे में खाद्य विभाग ने समय सीमा बढ़ाकर इसे 30 नवंबर तक कर दिया है. वहीं, KYC नहीं हो पाने के कारण कई राशन दुकानों में स्टॉक क्लियर नहीं हुआ है. इस कारण स्टॉक की सप्लाई को रोक दिया गया है.

रायपुर में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों ने नहीं कराया E-KYC
खाद्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुल 22 लाख 21028 राशन कार्ड धारक हैं. इसमें 18 लाख 18432 लोगों ने E-KYC करा ली है, जबकि 4 लाख 2596 लोगों ने अभी तक E-KYC यानी अपना सत्यापन नहीं कराया है.

30 नवंबर तक बढ़ी समय सीमा
छत्तीसगढ़ में खाद्य संचालनालय ने राशन कार्ड का सत्यापन नहीं कराने वालों के लिए समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है. ऐसे में जिन राशन कार्डधारकों ने अब तक E-KYC नहीं कराई है वह लोग 30 नवंबर तक राशन दुकानों में जाकर अंगूठे का बायोमैट्रिक निशान दे सकते हैं और अपना E-KYC करा सकते हैं.

61 राशन दुकानों में रोका गया स्टॉक
रायपुर में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारकों द्वारा सत्यापन नहीं कराए जाने के कारण उन्हें राशन नहीं दिया गया है. वहीं, जानकारी के मुताबिक रायपुर में 61 ऐसे राशन दुकानदार हैं, जो अब तक पिछले महीने का राशन नहीं बांट पाए हैं. ऐसे सभी दुकानदारों का इस माह का आवंटन रोक दिया गया है. वहीं, खाद्य विभाग की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इन दुकानों के पास पहले से ही सैकड़ों क्विंटल का स्टॉक है.

राशन दुकानों में जमा स्टॉक को लेकर जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में राशन कार्डधारकों के लिए KYC कराने का समय बढ़ा दिया गया है. वहीं, जिले में ऐसे दुकानदार पाए गए, जिनके पास ओवर स्टॉक था. उनका राशन इस माह रोका गया है ताकि वे सभी पिछला स्टॉक क्लियर कर सकें.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *