Janjgir: असिस्टेंट प्रोफेसर का अपहरण, शिक्षक ने CAF जवान के साथ मिलकर रची साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर का अपहरण और लूट के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने चार आरोपियों के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

असिस्टेंट प्रोफेसर का अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा
वहीं इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड शिक्षक और सीएफ का जवान निकला है, जो काफी समय से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था. पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?
प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने एक दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर खरौद बुलाया और फिर अगवा कर लिया. आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की. इस दौरान उन्हें मारपीट कर डराया-धमकाया गया और उनका न्यूड वीडियो बनाकर बैंक से 14 लाख रुपये की निकासी कराई. पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस दौरान प्रोफेसर ने अपनी जमा पूंजी नहीं देने की बात करते हुए बहसबाजी की तो सभी आरोपी भाग निकले. इसके बाद प्रोफेसर ने फिर बैंक में वापस पैसा जमा कराया.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *