हमर राज पार्टी जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने के मामले में अंगारी सरपंच ममता डडसेना और श्यामू यादव गिरफ्तार…

बालोद। सुपारी लेकर हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार आग लगाने मामले में पुलिस ने अंगारी सरपंच ममता डडसेना और दुर्ग के श्यामू यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले ही 5 लोगों को जेल भेजा जा चुका है.

बता दें कि बीते 1 दिसम्बर को बालोद थाना क्षेत्र के बूढ़ा पारा वार्ड 20 के रहने वाले हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र साहू के घर के समीप रखे कार को अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी थी. मामले में देवेन्द्र साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.

प्रकरण की जांच के दौरान संदेही अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे, मोहम्मद फैजान से पूछताछ की गई. पता चला कि बालोद जेल में निरूध्द रहने के दौरान मोहम्मद फैजान की अंगारी सरपंच के पति अश्वनी डडसेना से मुलाकात हुई. अश्वनी डडसेना ने ग्राम पाररास निवासी देवेन्द्र साहू से जमीन विवाद का जिक्र करते हुए उसे जान से मारने पर पैसा देने की बात कही थी.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *