योगी सरकार बड़ा फैसला : आम जनता को मिलेगी राहत, जानकर खुशी से झूम उठेंगे यूपीवासी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार जनहित के लिए काम कर रही है। योगी की नीतियों ने प्रदेश की तस्वीर बदल कर रख दी है। योगी कैबिनेट कई ऐसे फैसले लिए जिसने आम जनता को बड़ी राहत दी। इसी बीच यूपी सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाते हुए प्रदेश के सभी जिलों में सीटी स्कैन जांच को पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है।

मेडिकल उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं बढ़ाएं
पहले लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद और रायबरेली में 500 रुपये का यूजर चार्ज लिया जाता था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही, 12 मेडिकल कॉलेजों और कानपुर के दो प्रमुख संस्थानों के लिए 464.70 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है, जिससे वहां जरूरी मेडिकल उपकरण और सुरक्षा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस फैसले को गरीब मरीजों के लिए राहतभरा बताया है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दवाएं, मरीजों की भर्ती व इमरजेंसी सेवाओं को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी त्यौहार व भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी मेडिकल संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखने और चिकित्सकों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ को अपरिहार्य कारणों के अलावा अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाने की बात कही है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *