‘नरेंदर-सरेंडर’ वाले बयान पर BJP हमलावर, दिलीप जायसवाल बोले- राहुल गांधी का पाकिस्तान और चीन से क्या रिश्ता है, जांच हो

पटना. मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान से एक बार फिर पूरे देश की सियासत गरमा गई है. दरअसल, राहुल गांधी भोपाल में पार्टी की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और पीएम नरेंद्र मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया. अब बीजेपी ने इसे असभ्य और पाकिस्तान समर्थक बयान बताया है.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी के ‘नरेंदर-सरेंडर’ वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी जिस तरह का बयान देकर विवादित होने का प्रयास करते हैं, राहुल गांधी खाते हैं इस देश का और गुणगान करते हैं पाकिस्तान-चीन का. उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि राहुल गांधी का पाकिस्तान और चीन से क्या रिश्ता है, उसकी जांच होनी चाहिए. वह लगातार पाकिस्तान और चीन के पक्ष में बोल रहे हैं.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के दुश्मन देश से बाहर हैं लेकिन कुछ गद्दार देश के अंदर हैं. क्या वह उस श्रेणी में अपना नाम ले जाना चाहते हैं? क्या नेहरू परिवार की ये हालात हो गया है? इनको ऑपरेशन सिंदूर, नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर उंगुली उठाने की बहुत ही इच्छा है तो पाकिस्तानी संसद को बुलाया जाए. और पाकिस्तान की संसद में इन लोगों को भेजकर वहां लोगों को क्या हाल हुआ ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये वहां के लोग बताएंगे.

कांग्रेसी नेताओं को पाकिस्तान की संसद में भेजा जाए
दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत की सांसद बताएगी कि पाकिस्तान का सांसद, जिस पर बीतता है वो बताएगा कि हमारे ऊपर क्या बीता है. कांग्रेस के सभी नेता को पाकिस्तान के संसद में भेजा जाए, जब वे संसद में पाकिस्तान के लोग छाती पीट कर बोलेंगे कि भारत ने मेरा बुरा कर दिया तब इनको विश्वास होगा.

दिलीप जायसवाल की दो मांग
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मेरी दो मांग है. पहली- राहुल गांधी का पाकिस्तान और चीन से क्या रिश्ता है? जिसकी जांच कराई जाए. दूसरी- कांग्रेस के उन नेताओं को जो ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर उंगुली उठाते हैं, उनको पाकिस्तान के संसद में भेजा जाए.

बचपन से पचपन तक कांग्रेस को डुबाया
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बचपन से पचपन तक कांग्रेस को डुबाने का काम किया. वो क्या बोल हैं कुछ पता नहीं है. इसलिए उनका कुछ भी बोलना, देश की जनता समझ रही है कि पप्पू बोल रहा है.

गौरतलब हैकि राहुल गांधी मंगलवार (3 जून) को मध्यप्रदेश के भोपाल दौरे पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, ये लोग डरकर भाग जाते हैं. उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया, कहा मोदी जी क्या कर रहे हो. नरेंदर सरेंडर… और जी हुजूरी कर के नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया.

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *