CG News: मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ पर भड़के चरणदास महंत, कहा – कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

CG News: राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है.

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ पर भड़के महंत, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और इस अराजकता के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, प्रशासन मूकदर्शक बना – महंत
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू’ रहा है. यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ अपने त्यौहार मनाते आए हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. किसी से उसका धर्म पूछकर उसे आतंकित करना यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति कभी नहीं रही.

मैग्नेटो मॉल में हुई थी तोड़-फोड़
बता दें कि 24 दिसंबर को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर अंदर घुस आए. मॉल में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सजावट की जा रही थी. आरोप है कि इन लोगों ने सजावटी सामान तोड़ा, डेकोरेशन को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों को काम रोकने पर मजबूर कर दिया.

Check Also

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए BJP का चुनावी प्लान तैयार, प्रदेश चुनाव टोली गठित; नेताओं को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *