Breaking News

छत्तीसगढ़ के अभ्युदय पाण्डेय हुए कुकू टीवी अवॉर्ड्स से सम्मानित, रिवेंज ऑफ द फेक ब्वॉयफ्रेंड सीरीज में निभाया है लीड रोल…

बिलासपुर। शहर के युवाओं की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर चमकी है। गंगानगर निवासी शिक्षक विजय पाण्डेय एवं शकुंतला देवी के पुत्र, अभिनेता अभ्युदय पाण्डेय को मुंबई में आयोजित कुकू टीवी अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह मुंबई के जुहू स्थित प्रतिष्ठित द नाइन्स होटल में आयोजित हुआ।

अभ्युदय पाण्डेय मूल रूप से बेलतरा क्षेत्र के ग्राम डंगनिया निवासी हैं। वे स्वर्गीय पंडित राधेश्याम के पोते हैं और बचपन से ही अभिनय से जुड़ाव रखते आए हैं। डंगनिया की प्रसिद्ध रामलीला में वे राजा दशरथ की भूमिका निभा चुके हैं। पारिवारिक विरासत में मिले अभिनय कौशल को अभ्युदय ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि कुकू टीवी द्वारा निर्मित लगभग 1000 सीरीज के बीच अभ्युदय ने सिर्फ एक ही वेब सीरीज के दम पर बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। उनकी अवॉर्ड विनिंग सीरीज ‘Revenge of the Fake Boyfriend’ रही, जिसमें उन्होंने रजत वर्मा का दमदार किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्हें दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब सराहना मिली।

इसके अलावा अभ्युदय पाण्डेय छोटे पर्दे पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। वे ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘हमारा परिवार’ में लीड हीरो के रूप में नजर आ चुके हैं।

समारोह में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेता अभ्युदय पाण्डेय को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड प्रसिद्ध अभिनेता जाकिर हुस्सैन के हाथों प्रदान किया गया। उनकी इस सफलता पर बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Check Also

आज कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, मनरेगा बचाओ समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का करेगी घेराव, सचिन पायलट भी होंगे शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *