PM आवास पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिना नोटिस 2 घर किए ध्वस्त, जानें पूरा मामला

Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में PM आवास पर बुलडोजर एक्शन की जानकारी सामने आई है. जिले के लोहरा ब्लॉक के रक्से गांव में PM आवास योजना के तहत बन रहे दो निर्माणाधीन आवासों पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार, पुलिस और जनपद के CEO भी मौजूद थे.

PM आवास पर चला बुलडोजर
मामला लोहरा ब्लॉक के रक्से गांव का है. यहां आंगनबाड़ी की जमीन पर PM आवास का निर्माण करने का आरोप पर प्रशासन की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है. तहसीलदार, पुलिस और जनपद के CEO की मौजूदगी में बिना नोटिस जारी किए 2 निर्माणाधीन PM आवास तोड़े गए हैं. जानकारी के मुताबिक इन दोनों आवास के निर्माण के लिए 2 किस्तों की राशि भी जारी हो चुकी है.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *