Breaking News

अर्चना के बाद अब इंदौर से लापता हुई श्रद्धा तिवारी, 2 दिन से कुछ पता नहीं, घर पर छोड़ गई फोन

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से लापता हुई अर्चना तिवारी का मामला अभी ही ठंडा हुआ था कि एक बार फिर इंदौर सुर्खियों में छा गया है. शहर से 21 साल की श्रद्धा तिवारी अचानक लापता हो गई है. दो दिनों से वह घर वापस नहीं लौटी है. चौंकाने वाली बात यह है कि श्रद्धा अपना फोन घर पर ही रख गई है. पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अर्चना के बाद गायब हुई श्रद्धा
अर्चना तिवारी के बाद अब इंदौर की श्रद्धा तिवारी गायब हो गई है. 21 साल की श्रद्धा गुजराती कॉलेज की स्टूडेंट है. जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को घर से बाहर निकली, लेकिन 60 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद अब तक वापस नहीं लौटी है. उसे लाल रंग की टी-शर्ट में एक चौराहे पर आखिरी बार देखा गया.

Check Also

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: पानी और सीवर सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट्स, DJB घर की टंकियां साफ करने खुद आएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *