अयोध्या राजघाट में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, मंत्री दयाशंकर की अध्यक्षता में हो रहा यज्ञ

अयोध्या. राजघाट में बाटी वाले बाबा आश्रम के पास श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है. आग पर काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि हल्की चोट को छोड़कर इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. ये महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि महायज्ञ के समापन के बाद ये आग लगी है.

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, प्रशासन ने घटना स्थल को खाली कराया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हवन के दौरान तेज हवाओं के कारण चिंगारी भड़क गई और आग लग गई. मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसकी पूर्णाहुति घटना के डेढ़ घंटे पहले हुई थी. घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है, जब यज्ञशाला में आग लगी तो समय यज्ञशाला खाली हो चुकी थी. इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, मंत्री ने कहा कि दूसरी जगह 700 मीटर दूर पर आग लगी और यह आग कैसे लगी इसको लेकर के भी संशय बरकरार है.

इस घटना में 3-4 लोगों के झुलसने की संभावना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं है. जानकारी के मुताबिक 108 कुंडीय महायज्ञ के समापन के बाद भड़की आग से तीन जगह पर भयंकर आग लग गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे.

Check Also

Indore: इंदौर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, BRTS हटने के बाद भी नहीं हुआ सुधार, अदालत ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Indore News: इंदौर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *