Breaking News

Surajpur: गांवों में घूम रहा हाथियों दल, कई घरों को तोड़ा, फसलें की बर्बाद, अलर्ट मोड पर वन विभाग

CG News: सूरजपुर जिले में लगातार हाथियों का आंतक देखने को मिला है. रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के मेनड्रा सतकोना पारा गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई घरों को तोड़ दिया. वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. अपनी जान बचाने के लिए लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए.

गांवों में हाथियों का आतंक
दरअसल, रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में पिछले कई दिनों से 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. बीती रात यह झुंड अचानक गांव में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा. हाथियों के हमले में घरों, अनाज और फसलों को नुकसान पहुंचा है.

अलर्ट मोड पर वन विभाग
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में अलर्ट पर है और हाथियों की निगरानी कर रही है.

Check Also

CG High Court का बड़ा फैसला: ‘शरिया कोर्ट’ पत्नी को तलाक देने का कानूनी फैसला नहीं कर सकता, निजी संस्था के आदेश पर लगाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *