IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी रणनीति को तेज कर दिया है. चयन समिति ने करीब 20 खिलाड़ियों की एक लिस्ट तैयार कर ली है, जिन पर आईपीएल 2026 के दौरान खास नजर रखी जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता इस बार सिर्फ टीवी पर ही नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों के फॉर्म, फिटनेस, मैच के दबाव की परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करेंगे, ताकि भविष्य की मजबूत टीम तैयार की जा सके.
इन 5 गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होगी नजर
आईपीएल 2026 के दौरान बीसीसीआई की चयनसमिति की खास नजर 5 भारतीय तेज गेंदबाजों पर होगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है. ये पांचों गेंदबाज वनडे कोर टीम का हिस्सा है. ऐसे में सिलेक्टर्स इन पांचों खिलाड़ियों के फिटनेस और फॉर्म का बारीकी से आकलन करेंगे. इन प्रमुख गेंदबाजों के साथ बीसीसीआई ने 20 खिलाड़ियों की खास सूची तैयार की है, जो आगामी वर्ल्ड कप की रेस का हिस्सा होंगे.
सिलेक्टर्स की रिपोर्ट से तय होगी वर्ल्ड कप की तस्वीर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल की योजना के तहत इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चयन प्रक्रिया को और ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है. हर सिलेक्टर अपने-अपने जोन में होने वाले मैचों में कम से कम एक मैच को स्टेडियम में जाकर लाइव देखेंगे, जबकि बाकी मुकाबलों का आकलन टीवी कवरेज और डाटा एनालिटिक्स के जरिए किया जाएगा. बोर्ड का टारगेट है कि हर हफ्ते कम से कम 5 मैचों पर विस्तृत फीडबैक तैयार किया जाए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन केवल आंकड़ों पर निर्भर नहीं करेगा. बल्कि, खिलाड़ीयों की फिट्नस, फॉर्म मैच परिस्थितियों में उनके फैसले और दबाव प्रदर्शन को भी बराबर महत्व दिया जाएगा.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter