Allegations Of Harassment: सरपंच पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी से महिला सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़िता संगीता साहू ने गांव के सरपंच धनेश साहू पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे, जब पीड़िता के पति सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने बाहर गए हुए थे और वह घर में सो रही थी, तभी आरोपी घर के अंदर घुस आया और बिस्तर पर बैठकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। घबराकर पीड़िता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और आरोपी को घर से निकलते हुए देखा।

कार्रवाई नहीं होने का आरोप, परिजन पहुंचे एसएसपी कार्यालय, Allegations Of Harassment
पीड़िता ने तत्काल अपने पति को घटना की जानकारी दी और परिवार से सलाह के बाद पचपेड़ी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और बार-बार थाने में गुहार लगाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो आखिरकार पीड़िता और उसके परिजन न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन, जानें इनकी मांगें

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *