NH की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता ने खोया आपा, कहा- सड़क ठीक नहीं हुई तो मारेंगे जूते

CG News: अंबिकापुर में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की जर्जर हालत को लेकर आज कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली, वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रह चुके अजय अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के कार्यपालन अभियंता को जूता से मारने तक की बात कह डाली, दूसरी तरफ कार्यपालन अभियंता ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को भरोसा दिलाया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क का मरम्मत कर दिया जाएगा. उन्होंने बजट की कमी की बात भी कही.

NH की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
रायगढ़ जशपुर तरफ से अगर आप अंबिकापुर आ रहे हैं तो जैसे ही आप अंबिकापुर पहुंचने वाले रहेंगे उस 4 किलोमीटर पहले से सड़क की हालत जर्जर दिखाई देने लगती है, और इसी वजह से आज अंबिकापुर में कांग्रेस के नेताओं ने अंबिकापुर के खरसिया चौक के पास नेशनल हाईवे में दोपहर 12 बजे की करीब जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान नेताओं ने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर करीब घंटे भर प्रदर्शन किया और इस दौरान कार्यपालन अभियंता रामा धार तामरे ने कहा कि इस सड़क का मरम्मत कर दिया जाएगा.

कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल ने EE को जूता से मारने की कही बात
हालांकि इसी दौरान कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर सड़क नहीं बनी तो वह जूता मारेंगे. उनके द्वारा जब जूता मारने की बात कही गई तो यह सब कुछ कमरे में भी कैद हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो सकता है.

कार्यपालन अभियंता ने दी जानकारी
कार्यपालन अभियंता ने इस दौरान कहा कि बजट की कमी के कारण सड़क का मरम्मत बरसात से पहले ठीक तरीके से नहीं हो पाया और तेज बारिश के कारण मरम्मत के बाद भी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने के कारण भी ऐसी स्थिति बन रही है और सड़क के पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सड़क में गड्ढे बन रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि सड़क के दोनों तरफ पहले धान के खेत हुआ करते थे और खेत का पानी सड़क पर नहीं आता था लेकिन पिछले कुछ सालों के भीतर खेतों में अवैध तरीके से कमर्शियल काम्पलेक्स और दूसरे मकान का निर्माण किया गया है जिसके कारण अब खेती की जमीन पर कब्जा हो गया है, पानी की निकासी नहीं होने के कारण करोड़ों रुपये से बने सड़क खराब हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ठेकेदार भी घटिया निर्माण कर रहे हैं.

जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तब इस सड़क का निर्माण किया गया था, निर्माण हुए भी महज 2 साल का वक्त हुआ है लेकिन एक करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद भी इस सड़क की हालत नहीं बदली, ठेकेदारों ने तब इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया और कार्रवाई नहीं हुई, यही वजह है कि अब इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ अब अधिकारियों का कहना है कि सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए बजट नहीं होने के कारण नया निर्माण नहीं हो सकता, ज़ब पैसे मिलेंगे तब नया निर्माण होगा और फिलहाल मरम्मत किया जायेगा.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *