बड़ी खबर: अमिताभ जैन बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी, सेवा विस्तार को केंद्र ने दी मंजूरी, नए CS के अटकलों पर लगा विराम

रायपुर। मुख्य सचिव की नियुक्ति पर मची आपाधापी के बीच बड़ी खबर आई है। अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में अमिताभ जैन की सर्विस को एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी दी है।

मुख्य सचिव के लिए सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम पर चर्चा तेज थी। माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा। लेकिन आख़िरी वक्त पर के केंद्र से एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी मिलने की ख़बर आ गई।

आज सुबह ही अमिताभ जैन ने राज्यपाल से मुलाक़ात की थी। यह ख़बर बाहर आई कि राज्यपाल ने अमिताभ जैन की सेवा को लेकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की थी।

एक्सटेंशन पाने वाले पहले मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़ के गठन के बाद यह पहला मौका है कि किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिला हो। अमिताभ जैन पहले मुख्य सचिव बन गए हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन दिया है।

Check Also

Durg: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा आया सामने

Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *