ट्रिपल मर्डर केस खुलासा : पति ने ही रची मां और बच्चों की हत्या की साजिश, दोस्त को दी थी सुपारी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. मामला ग्राम कीदा का है, जहां कुछ दिन पहले घर के अंदर मां और उसके दो बच्चों की पुरानी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति ही निकला. उसने 5 डिसमिल जमीन और पैसों का लालच देकर अपने ही दोस्त को हत्या की सुपारी दी थी. दोस्त ने इसी लालच में वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी साजिश बहुत ही सोच-समझकर रची गई थी. दरवाजे की कुंडी को जानबूझकर ढीला छोड़ा गया था. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की चोरी भी पहले से योजनाबद्ध थी. हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद कर लिया गया है. वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

बता दें कि ग्राम कीदा में 22 मई की दोपहर सिदार मोहल्ले के एक घर से बदबू आने के बाद किसी अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए पड़ोसी मकान में पहुंचे. इस दौरान 35 वर्षीय सुकांति साहू और दोनों बच्चे युगल साहू 15 साल, प्राची साहू 12 साल का शव बिस्तर में पड़ा हुआ था. पड़ोंसियों ने इसकी जानकारी छाल थाने में दी. घटना की जानकारी के बाद छाल थाने की पुलिस जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार महिला का पति महेन्द्र साहू रोजी मजदूरी का कम करता था और बीते सोमवार से वह काम करने बाहर गया हुआ था.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *