Breaking News

राजधानी में फिर सामने आया धर्म परिवर्तन का मामलाः झोपड़ी में ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था प्रलोभन, मिशनरी से जुड़े लोगों को रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। स्लम एरिया के गरीब तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। एक झोपड़ी में बंद कर ईसाई धर्म को अपनाने का प्रलोभन दिया जा रहा था। प्रति व्यक्ति 50 हजार, बच्चों की मिशनरी स्कूल में हॉस्टल के साथ निःशुल्क शिक्षा, माता-पिता समेत बूढ़े बुजुर्गों को मेट्रो शहरों के बड़े अस्पतालों में चिकित्सा का प्रलोभन दिया जा रहा था।

विदेशी मूल को युवक यवती भी शामिल
दरअसल मामला सूखी सेवनिया क्षेत्र का है, जहां हिंदूवादी संगठनों ने छापा मारा। छापे के दौरान ईसाई धर्म से जुड़े कई ग्रंथ मिले। समूह में इकट्ठा कर मजदूर वर्ग की महिलाओं को ग्रंथ और पैसे बांटे जा रहे थे। 50 से ज्यादा महिलाओं को झोपड़ी में बंद कर चुपचाप तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ईसाई धर्म में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर रहे कालूराम गौड़ समेत दो विदेशी मूल के युवक युवती को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठनों का आरोप – गरीब बस्तियों में चोरी छिपे तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *