Breaking News

एक्साइज ड्यूटी पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले– पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ, जनता को कोई राहत नहीं

रायपुर। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंत्री बरसाती मेंढक की तरह बाहर निकलकर एक्साइज ड्यूटी कम करने की बधाई दे रहे हैं, लेकिन इससे पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई कमी नहीं आई है। इसका फायदा केवल तेल कंपनियों को मिल रहा है, जनता को नहीं।

आबकारी विभाग को लेकर भी आरोप
दीपक बैज ने आबकारी विभाग में मैनपावर सप्लाई को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नेताओं को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है और राष्ट्रीय सचिव से जुड़ी दो कंपनियों को काम दिया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि आबकारी मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाने का आरोप
पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रदेश में अफीम और गांजे की खेती बढ़ रही है और सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कोंडागांव-केशकाल क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मक्के के खेत में गांजे की खेती मिली है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

पेट्रोल और गैस आपूर्ति पर सवाल
सीएम साय की पेट्रोल-गैस आपूर्ति को लेकर हो रही बैठक पर बैज ने कहा कि सरकार एक तरफ गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कहती है, वहीं गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंपों पर लोग लाइन में खड़े हैं और देश में पेट्रोल को लेकर मारामारी की स्थिति है, इसलिए सरकार को सच्चाई बतानी चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए।

नक्सलवाद पर भी सरकार को घेरा
नक्सलवाद के मुद्दे पर दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने 31 मार्च तक का डेडलाइन दिया है, लेकिन इसके बाद कोई नया बहाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्दोष आदिवासियों को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए और जल, जंगल, जमीन उद्योगपतियों को नहीं बेचना चाहिए।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *