Breaking News

टूरिस्ट हब बनेगा बाबा नीब करौरी धाम, फिरोजाबाद में हो रहा कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, आधुनिक सुविधाएं की जा रही विकसित

फिरोजाबाद। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार फिरोजाबाद स्थित बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का काम निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। अप्रैल महीने तक कन्वेंशन सेंटर बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी
बताया जा रहा है कि आधुनिक कन्वेंशन सेंटर को 865.98 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें 769.74 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बाबा नीब करौरी के भक्तों को ध्यान में रखकर इसका निर्माण कराया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। यह पहल न केवल आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

अधिकारियों ने बताया कि एक मल्टीपर्पज हॉल, सांस्कृतिक ब्लॉक और एक आधुनिक एग्जीबिशन हॉल होंगे। जिसमें बाबा नीब करौरी के अध्यात्मिक विचार और उनके प्रेरणादायक प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य आगंतुकों को उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना है। इस स्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

Check Also

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, CM बने रहेंगे

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 30 मार्च को एमएलसी पद से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *