Breaking News

बॉलीवुड के हीमैन Dharmendra की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को पिछले हफ्ते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अब खबर मिल रही है कि उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. अब उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ा है.

बता दें कि अस्पताल में धर्मेंद्र (Dharmendra) ट्रीटमेंट का रिस्पोंड कर रहे हैं. उनके तबीयत को लेकर उनके परिवार या अस्पताल से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है. सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं.

इसी साल अप्रैल में हुई थी आंखों की सर्जरी
इसी साल अप्रैल के महीने में धर्मेंद्र (Dharmendra) की आंखों की भी सर्जरी हुई थी. उनकी एक आंख में धुंधलापन था, जिसके बाद उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी. इसके अलावा उनका मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन हुआ था. इस दौरान मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते हुए धर्मेंद्र (Dharmendra) का एक वीडियो भी सामने आया था. जिसमें उन्होंने पैपराजी से कहा था- ‘मुझमें बहुत दम है. अभी भी जान रखता हूं मैं.’

Check Also

Dhanbad News: विदेश भागने की तैयारी में था प्रिंस खान का भाई बंटी! कोलकाता से पुलिस ने दबोचा, जाली पासपोर्ट की जांच तेज

धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर जांच कर रही धनबाद पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *