Bihar News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, कच्ची सड़क के नीचे से 7KG IED बम बरामद

मुंगेर. बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों के आहट की सूचना पर मंगलवार को एसटीएफ-सीआरपीएफ और जिले की पुलिस ने भीम बांध के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान भीमबांध जंगल में कच्ची सड़क के नीचे छिपाकर रखे गए 6-7 किलोग्राम के शक्तिशाली आईईडी (IED) बम को बरामद कर एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया.

बताया जा रहा है कि यह बम पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाने के लिए रखा गया था, जिसे सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया. यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, सीआरपीएफ और मुंगेर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया.

STF जमालपुर टीम को सूचना मिली थी कि राजासराय-कंदनी मुख्य मार्ग में बम है. सूचना मिलते ही STF की टीम वहां पहुंची तो देखा राजासराय से डेढ़ किलोमीटर दूर और कंदनी के बीच सड़क के किनारे ब्लू रंग की बिजली का तार निकला हुआ है.

एसटीएफ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया. इसमें STF व CRPF पेसरा के साथ ही खड़गपुर थाना को शामिल किया गया.

CRPF की बम निरोधक दस्ता पहुंची और उक्त स्थल पर पूरी एहतियात के साथ खुदाई कर पाइप आइडी बम को बरामद किया. मुख्यालय एएसपी सह अभियान पंकज कुमार के बताया कि बम को डिफ्यूज कर दिया गया. बम काफी शक्तिशाली था.

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *