Jhabua News: दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, खुले कुएं में गिरने से 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार (20 अक्टूबर) को विजयदशमी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया. कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की उम्र 9 से 10 साल बताई गई है. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या है पूरा मामला?
झाबुआ जिले के रानापुर क्षेत्र के चुई ग्राम पंचायत के अंतर्गत पटेल फालिया में दशहरे की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. मंगलवार (20 अक्टूबर) को कुएं में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. कुएं में मुंडेर नहीं था. घटना की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासन शहर में रावण दहन कार्यक्रम में जुटा हुआ था. इस कार्यक्रम को संपन्न कराकर प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र चौहान, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया.

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव
स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. दो बच्चों को शवों को आसानी से निकाल लिया गया लेकिन तीसरे शव के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. काफी देर प्रयास के बाद तीसरे बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला गया. मृतक बच्चों के नाम विवेक (पिता – महेश राठौड़), मयंक (पिता – शैलेश चौहान) और विजय (पिता – बाबू चंगोड) हैं.

तीनों बच्चे पटलिया के रहने वाले थे. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को कुएं के पास बच्चों की साइकिल मिली है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

Check Also

Baghpat News: ‘चाट युद्ध’ के बाद अब ‘लेडीज लठ युद्ध’! नाली के विवाद में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं लाठियां

Drain Dispute Turns Violent: उत्तर प्रदेश के बागपत में चाट युद्ध को अभी तक कोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *